
हल्द्वानी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) के आह्वान पर पाँच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह को तत्काल लागू किए जाने सहित बैंक कर्मचारियों की लंबित, जायज़ एवं वैध माँगों के समर्थन में आज 12 अगस्त 2026 को हल्द्वानी में एक विशाल, अनुशासित एवं सफल प्रदर्शन का आयोजन किया गया। यह प्रदर्शन स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, हल्द्वानी मेन ब्रांच, नैनीताल रोड के समक्ष सायं 05:15 बजे से आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न बैंकों के सैकड़ों कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता साथी ओमप्रकाश निओलिया, जोनल सेक्रेटरी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में वर्षों से स्टाफ की भारी कमी, बढ़ता कार्यभार और लगातार दबाव के बावजूद बैंक कर्मचारियों की वैध माँगों की लगातार उपेक्षा की जा रही है। पाँच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समय की माँग है और इसे बिना किसी और विलंब के तत्काल लागू किया जाना चाहिए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगेश पन्त, जिला सचिव, उत्तरांचल बैंक एम्प्लॉइज़ यूनियन, नैनीताल इकाई ने कहा कि UFBU द्वारा को केन्द्रीय श्रम आयुक्त (CLC) को पत्र सौंपे जाने तथा बार-बार प्रतिवेदन दिए जाने के बावजूद यदि प्रबंधन और सरकार उदासीन बनी रहती है, तो बैंक कर्मचारी चरणबद्ध आंदोलन एवं हड़ताल जैसे कठोर कदम उठाने के लिए विवश होंगे। उन्होंने सभी बैंक कर्मचारियों से एकजुट रहकर इस संघर्ष को निर्णायक मोड़ तक ले जाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विभिन्न बैंकों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से साथी रोहित वर्मा, कैनरा बैंक से साथी महेश सिंह पांगती, बीओबी से साथी चंदन सिंह बिष्ट, दिनेश सिंह गहतोडी, हेमू जोशी, भुवनेश पांडे, कुसाग्र जोशी, हीरा राम, उपेन्दर मनराल, अमित कनवाल, खुशहाल सिंह रावत, शिवराज सिंह रावत, सीएस लोहनी, राजेंद्र सिंह, हर्षिता मिलकानी, मंजू जोशी, ममता कुलकड़िया, दिनेश कुमार, मोहित वर्मा, राकेश तिवारी, हरीश रावत, देवेंद्र सिंह रावत, राजेंद्र सिंह भोजक, जगत बिष्ट, भवान सिंह महर, अनिल टम्टा, जगत सिंह, गिरीश सिंह बिष्ट, महेन्द्र सिंह, मनोज मेहता, गिरीश बिष्ट, जितेश, लोहित उपाध्याय, किरण कांडपाल, मोहित कुमार, अजय पाण्डेय, अशोक कुमार, पार्वती देवी, प्रीति गुरूरानी, कमल राम, चेतन चौहान, विनोद प्रसाद, यज्ञेश खोलिया, तेज सिंह, हिमांशु, हरिओम आदि सहित बड़ी संख्या में बैंक कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रदर्शन के दौरान “पाँच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करो”, “स्टाफ की कमी दूर करो” तथा “बैंक कर्मचारियों की माँगें पूरी करो” जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं पूर्णतः सफल रहा। UFBU ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही बैंक कर्मचारियों की माँगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और अधिक तीव्र किया जाएगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रबंधन एवं सरकार की होगी।









