
देहरादून। देहरादून में दो दिन पहले रास्ता पूछने के बहाने महिला की गले से सोने की चैन छीनने वाला शातिर बदमाश देर रात में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद घायल हो गया। पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक बसंत विहार क्षेत्र में देर रात्रि हरबंसवाला बैरियर पर सघन चेकिंग के दौरान बिना नम्बर प्लेट की एक स्कूटी सवार को रोकने का प्रयास करने पर स्कूटी चालक द्वारा चेकिंग पॉइंट पर ना रुककर टी स्टेट की तरफ भागने पर पुलिस टीम द्वारा बदमाश का पीछा किया गया। बदमाश द्वारा पुलिस पर पीछा करने के दौरान फायरिंग की गई, पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा करते हुए जवाबी कार्यवाही में पुलिस व बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। , मुठभेड़ मे स्कूटी चालक बदमाश घायल हो गया। बदमाश के पैर पर गोली लगी। घटना की सुचना पर तत्काल अधिकारीगण घटनास्थल के लिए रवाना हुए।
मुठभेड़ में घायल बदमाश को तत्काल उपचार हेतु प्रेमनगर चिकित्सालय भेजा गया, उच्च उपचार हेतु जिला अस्पताल रेफर किया गया। अधिकारियो द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर चिकित्सालय में जाकर अधिकारियों से ली घटना के बारे में जानकारी ली।
मुठभेड़ में घायल बदमाश दिनांक 14 अगस्त को बसंत विहार इलाके मैं हुई वृद्ध महिला के साथ हुई चैन स्नैचिंग की घटना का अभियुक्त है। बदमाश के विरुद्ध बसंत विहार थाने मे है मुकदमा दर्ज है। उसके खिलाफ पूर्व में भी एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। उसके पास से एक देशी तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, 315 बोर, नीले रंग की एक्टिवा स्कूटी, बिना नंबर प्लेट की बरामद हुई। बताया कि स्कूटी कोतवाली नगर से चोरी की गई थी। पुलिस ने 14 अगस्त को हुई चैन स्नैचिंग की घटना मे लूटी चैन भी बरामद की।
गिरफ्तार घायल बदमाश आकाश उर्फ तमंचा पुत्र जगदीश लाल निवासी शिवाजी एनक्लेव जैन प्लॉट थाना रायपुर देहरादून उम्र 27 वर्ष है।








