भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ खोला मोर्चा : एसएसपी दफ्तर में अभद्रता करने वाले कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। हल्द्वानी के रामलीला मैदान में बीते दिवस कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के दौरान कांग्रेस नेताओं द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक कार्यालय में किए गए अत्यंत अभद्र व अशोभनीय कृत्य के विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कांग्रेसी नेताओं के ख़िलाफ़ सख्त कार्यवाही की माँग की।

भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने कहा कांग्रेस की रैली में उम्मीव के मुताबिक भीड़ नहीं जुटी। इस राजनीतिक नाकामी और हताशा को छिपाने के लिए कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन पर गाड़ियों को रोकने का झूठा आरोप लगाया। इसके बाद कांग्रेसी नेताओं ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के लिए अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसकर भारी हंगामा किया।

भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने कहा कांग्रेस की रैली में उम्मीव के मुताबिक भीड़ नहीं जुटी। इस राजनीतिक नाकामी और हताशा को छिपाने के लिए कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन पर गाड़ियों को रोकने का झूठा आरोप लगाया। इसके बाद कांग्रेसी नेताओं ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के लिए अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसकर भारी हंगामा किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा संवैधानिक संस्थाओं का अपमान और यूपीएससी (यूपीएससी) उत्तीर्ण कर आए एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के प्रति ऐसी अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल करना कांग्रेस के नैतिक पतन को दर्शाता है। कांग्रेस को पहले से ही जनसभा के फ्लॉप होने का अंदेशा था, इसलिए उन्होंने जानबूझकर अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसभा के लिए छोटा मैदान चुना। मैदान न भरने की बौखलाहट में उन्होंने सरकारी दफ्तर में हुड़दंग मचाकर कानून-व्यवस्था को चुनौती दी है।

ज्ञापन देने में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, प्रदेश कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, पूर्व मेयर डा० जोगिंदर पाल सिंह रौतेला, दर्जा राज्य मंत्री डा० अनिल कपूर डब्बू, हुकुम सिंह कुँवर, मोहन पाठक, शंकर कोरंगा, देवेंद्र दैला, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी प्रदीप जनोटी, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नेगी, जिला महामंत्री रंजन सिंह बर्गली व विनीत अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष नवीन भट्ट, जिला मंत्री प्रताप रैकवाल, श्रीमती रुक्मणी बचखेती, जिला मीडिया प्रभारी नितिन राणा, हल्द्वानी मंडल अध्यक्ष मधुकर श्रोत्रिय, पान सिंह मेवाडी, जिला प्रकोष्ठ संयोजक गणेश पन्त, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष रवीन्द्र बाली एवं भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही

सम्बंधित खबरें