हल्द्वानी में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन शातिर चोरों समेत बाइक मैकेनिक गिरफ्तार, छह चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। नैनीताल जिले में वाहन चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में नैनीताल पुलिस ने हल्द्वानी, काठगोदाम और भीमताल क्षेत्र में दोपहिया वाहन चोरी करने वाले सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर वाहन चोरों समेत चोरी की बाइक खरीदने और उनके पार्ट्स बेचने वाले एक मैकेनिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर कुल छह चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। गिरोह के खुलासे से कई वाहन चोरी की घटनाओं का भी पता चला है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी के अनुसार, बनभूलपुरा क्षेत्र में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने पुलिस अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद एसपी हल्द्वानी हरबंस सिंह के मार्गदर्शन तथा सीओ हल्द्वानी रविकांत सेमवाल और बनभूलपुरा प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही संदिग्धों पर नजर रखी और सुराग जुटाए। इसी क्रम में 5 नवंबर को गौला बाईपास रोड पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ दबोच लिया। पूछताछ के आधार पर चोरी के वाहन खरीदने वाले मैकेनिक को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करन पाठक (20) निवासी आरटीओ रोड, पाल कॉलेज, लालपुर नायक, योगेश कुमार आर्या (21) निवासी प्रेमपुर लोश्यानी और दीपक शर्मा (21) निवासी फूलचौड़ इंटर कॉलेज के पास, आरटीओ रोड के रूप में हुई है। तीनों थाना मुखानी क्षेत्र के निवासी हैं। वहीं, चौथे आरोपी की पहचान विजय श्रीवास्तव (22) निवासी जीतपुर नेगी, रामपुर रोड, हल्द्वानी के रूप में हुई है, जो पेशे से मोटरसाइकिल मैकेनिक है और मूल रूप से भोजीपुरा, बरेली का रहने वाला है।

 

सम्बंधित खबरें