उक्रांद के सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में पहुंचा शीर्ष नेतृत्व: स्थाई राजधानी बनाने में भाजपा कांग्रेस को बुखार आता है : काशी सिंह ऐरी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी।उत्तराखंड क्रांति दल के शीर्ष नेता काशी सिंह ऐरी ने कहा कि गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने में भाजपा और कांग्रेस को बुखार आ जाता है। क्योंकि इन्हें डर है कि पहाड़ में राजधानी बनाई गई तो तराई के उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिले के लोग नाराज हो जाएंगे। ऐरी ने कहा कि इसी का नतीजा है कि 26 साल बाद भी राज्य को स्थाई राजधानी नहीं मिल पाई।

श्री ऐरी रविवार को कालाढूंगी में आयोजित यूकेडी के सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यूकेडी ने यह राज्य बनाया है और अब यूकेडी ही इस राज्य को बचाएगी। उन्होंने यूकेडी के हाथों को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिस उद्देश्य से इस राज्य का गठन हुआ। भाजपा और कांग्रेस ने उस उद्देश्य को जड़ से ही खत्म कर दिया।

ऐरी ने कहा कि 26 वर्ष के इस राज्य में 13 लोग सीएम बने। लेकिन ये इस प्रदेश के सीएम नहीं दिल्ली में बैठे आलाकमान के मुंशी हैं। जो राज्य से वसूली कर दिल्ली पहुंचा रहे हैं। हालात ये हैं कि यहां का युवा बेरोजगार घूम रहा है। जन और पहाड़ विरोधी सरकार हरियाणा से पोस्टमैन और गुजरात से ठेकेदार लाकर इस राज्य के लोगों के सिर पर बिठा रही है। उन्होंने कहा कि अब भाजपा और कांग्रेस को जड़ से उखाड़ने का समय आ गया है।

सम्बंधित खबरें