
देहरादून। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह ‘ग’ के तहत विभिन्न सरकारी विभागों में वैयक्तिक सहायक, स्टेनोग्राफर और स्टेनोग्राफर ग्रेड-2 के कुल 101 पदों पर भर्ती का कार्यक्रम जारी किया है।
आयोग के सचिव एनएस डुंगरियाल ने बताया कि आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर आवेदन की प्रक्रिया 14 सितंबर से 14 अक्तूबर तक चलेगी। आवेदन पत्र में संशोधन के लिए 17 से 19 अक्तूबर तक का समय दिया जाएगा। लिखित परीक्षा 20 दिसंबर को होगी। आवेदन करते समय
हाईस्कूल प्रमाण-पत्र के साथ पहचान पत्र की दोनों तरफ की कॉपी अपलोड करनी होगी। इसके अलावा अपनी श्रेणी, उपश्रेणी का आरक्षण प्रमाणपत्र और संबंधित पद के लिए आवश्यक अनुभव प्रमाण-पत्र भी अपलोड करना होगा। कुल 101 पदों में से विभाग में 22, आयुक्त कुमाऊं मंडल में 16, वन विकास निगम में 10, ग्राम्य विकास एवं स्टाम्प, निबंधन दिमाग में 08-08 पद, उच्च शिक्षा विभाग में सात और उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण मैं छह पद हैं।









