डीएम ललित मोहन रयाल के निर्देश पर आधा दर्जन होम स्टे का सत्यापन, तीन पर 10-10 हजार रुपए जुर्माना, एक को नोटिस

खबर शेयर करें -

नैनीताल। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में जिला पर्यटन विकास अधिकारी एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा नैनीताल नगर क्षेत्र में संचालित होम स्टे एवं गेस्ट हाउस इकाइयों का सघन निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान कुल 06 होम स्टे एवं गेस्ट हाउस इकाइयों का सत्यापन किया गया। जांच में एक इकाई द्वारा नियमावली में निर्धारित प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर उसे नोटिस जारी किया गया। वहीं तीन इकाइयों पर प्रति इकाई 10,000 रुपए का अर्थदंड अधिरोपित किया गया। दो इकाइयां सभी निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित होती हुई पाई गईं।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी ने बताया कि जनपद में संचालित सभी होम स्टे एवं गेस्ट हाउसों का नियमित रूप से भौतिक निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग की नियमावली का उल्लंघन करने वाली किसी भी इकाई के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान इन्जा गेस्ट हाउस को नोटिस जारी किया गया। जी.पी. गेस्ट हाउस, लेक थैरेपी होम स्टे एवं सूर्या हॉलिडे होम पर प्रति इकाई 10,000 रुपए का अर्थदंड लगाया गया। जबकि ग्वान होम स्टे एवं एल्फिन गेस्ट हाउस निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित पाए गए।

सम्बंधित खबरें