
हल्द्वानी। दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित दो दिवसीय दीक्षांत MUN 6.0 का आज गरिमापूर्ण वातावरण में सफल समापन हुआ। इस प्रतिष्ठित आयोजन में उत्तराखंड एवं आसपास के विभिन्न विद्यालयों से आए लगभग 300 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए वैश्विक मुद्दों पर अपने विचार, तर्क एवं कूटनीतिक कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन पर ओवरऑल चैम्पियन (विजेता) का खिताब मेज़बान दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल ने अपने नाम किया, जबकि इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल उपविजेता रहा। दोनों विद्यालयों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने प्रतियोगिता की गरिमा को और बढ़ाया
प्रतियोगिता के अंतर्गत 9 समितियों के परिणाम इस प्रकार रहे
बेस्ट डेलीगेट पुरस्कार
विद्यालय के प्रबंधक श्री समित टिक्कू ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि MUN जैसे आयोजन विद्यार्थियों में अंतरराष्ट्रीय संबंधों, कूटनीति, आलोचनात्मक सोच, नेतृत्व क्षमता एवं निर्णय लेने के कौशल का विकास करते हैं। यही अनुभव उन्हें भविष्य की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करने के लिए तैयार करता है।
ILO – संगीश पाठक
UNDRR – आरना मौर्या
DISEC – फाल्गुनी पांडे
हाई कमेंडेशन पुरस्कार
WHO – आबिश, रितिशा सुयाल
UNHRC 1 – किंजल जोशी, अन्मय गर्ग
UNHRC 2 – अथर्व सिंह डिगारी, शुभांगिनी कौशिक
AIPPM – रिद्धि शर्मा, अदिति बरदोला
UNODC – नव्या अग्रवाल, अर्चित बोरा
UNDP – पार्थ पांडे, समृद्धि जोशी
ILO – सुयश पाठक, कार्तिक पांडे
UNDRR – हिमांशी बिष्ट, तेजस्विनी भट्ट
DISEC – मनन शाही, हमज़ा खान।
- बेस्ट डेलीगेट पुरस्कार*
WHO – अविक टिक्कू
UNHRC 1 – संस्कार पांडे
UNHRC 2 – प्रनिका अग्रवाल
AIPPM – अध्ययन रौतेला
UNODC – उन्नति अग्रवाल
UNDP – उदय राजवीर सिंह
विद्यालय के प्रधानाचार्य रूपक पांडे ने कार्यक्रम की सफलता के लिए समस्त समन्वयकों, शिक्षकगण, छात्र स्वयंसेवकों एवं सहयोगी स्टाफ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के अनुशासन, समर्पण एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए विजेता एवं उपविजेता विद्यालयों सहित सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।
समापन अवसर पर * सेक्रेटरी जनरल श्रीमती वत्सला पांडे* ने सभी अतिथियों, निर्णायकों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए दीक्षांत MUN 6.0 के सफल समापन की औपचारिक घोषणा की।
इस गरिमामयी अवसर पर विद्यालय परिवार, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकगण, अभिभावक एवं अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।









