
भवाली। कैंची धाम के स्थापना दिवस के मौके पर बाबा नीब करोरी के दर्शन को सात समंदर पार अमेरिका से पहुंचे कई विदेशी भक्त भी पहुंचे है। ऐसः ही एक भक्त मैक्स ने भी बाबा के दर्शन किए। मैक्स वर्ष 2020 में रामदास जी के व्याख्यानों से प्रेरित होकर अध्यात्म की ओर आकर्षित हुए थे।
मैक्स विलियम्स अमेरिका में केवल बाबा नीब करोरी महाराज की सेवा में समर्पित है।
मैक्स विलियम ने भीड़ और यातायात प्रबंधन के लिए नैनीताल पुलिस और प्रशासन की मुस्तैद व्यवस्थाओं को सराहा, कहा- “बाबा ने मुझे अपने घर वापस बुला लिया।
मैक्स ने बताया कि वे अन्य साथी भक्तों के सहयोग से आज पहली बार कैंची धाम पहुंचे हैं। अपनी इस पहली यात्रा के अनुभव को साझा करते हुए वे भावुक हो गए और उन्होंने कहा, _”यहाँ आकर मुझे असीम शांति की अनुभूति हो रही है। यहाँ का वातावरण और लोग बहुत ही मिलनसार व दयालु हैं। जैसे ही मैंने इस पावन भूमि पर कदम रखा, मुझे ऐसा महसूस हुआ मानो स्वयं बाबा ने मुझे अपने घर वापस बुला लिया हो।”
स्थापना दिवस के इस ऐतिहासिक अवसर पर उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए नैनीताल पुलिस और स्थानीय प्रशासन द्वारा की गई सुरक्षा, यातायात और भीड़ नियंत्रण की अभूतपूर्व व्यवस्थाओं की भी मैक्स ने मुक्तकंठ से सराहना की।









