
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों के साथ ही राज्य के विभिन्न जनपदों में वाह्य एवं आन्तरिक मार्गाे के निर्माण एवं पुनर्निर्माण, सौन्दर्यीकरण के साथ शहरी स्थानीय निकायों एवं जिला पंचायतों के विकास कार्याे तथा जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु ₹ 495 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री द्वारा राज्य योजना के अन्तर्गत नरेन्द्र नगर विधानसभा में भारपुर पोंथ मोटर मार्ग (फेज़ 1) पर 7.250 से 11.325 (कुल लंबाई 4.075) तक सड़क के पुनर्निर्माण और सुधारीकरण हेतु ₹ 3.08 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा अल्मोडा के विधानसभा क्षेत्र सल्ट में शिव मन्दिर, भिकियासैंण का निर्माण कार्य एवं सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 53.51 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 32.10 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य सरकार और राज्य स्वायत्त निकायों/उपक्रमों के उन कर्मचारियों को जो पांचवे एवं छठवे केन्द्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार लागू वेतन बैड/ग्रेड वेतन में अपने वेतन एवं भत्ते आहरित कर रहे हैं को उन्हें स्वीकार्य मंहगाई भत्ते की मौजूदा दर को दिनांक 01 जनवरी, 2026 से क्रमशः पांचवें वेतनमान को 474 प्रतिशत से बढाकर 483 प्रतिशत एवं छठवें वेतनमान को 257 प्रतिशत से बढ़ाकर 262 प्रतिशत प्रतिमाह किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद अल्मोडा के विधानसभा क्षेत्र रानीखेत में बिडोरा छेवी पातशाही गेट से धूमखेडा मार्ग का नाम साहिबजादे फतह सिंह रोड एवं सौनी डौडाखाल तिपोला मोटर मार्ग का नाम राज्य आन्दोलनकारी स्व० पूरण सिंह डंगवाल के नाम से किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।









