मेहनत और परिवार के सहयोग से रचा वर्षा जोशी ने सफलता का इतिहास, UKPSC में हासिल की दूसरी रैंक

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी । वर्षा जोशी ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की परीक्षा में द्वितीय रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। देर शाम जैसे ही UKPSC का परिणाम घोषित हुआ, वर्षा के परिवार और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस शानदार उपलब्धि पर परिवार में जश्न का माहौल है। इतिहास विषय में पोस्ट ग्रेजुएट वर्षा जोशी का सपना एक सक्षम और ईमानदार अधिकारी बनकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है। अपनी सफलता पर वर्षा ने कहा, “जो सोचा था, वह कर दिखाया।

इस उपलब्धि के पीछे मेरे परिवार का पूरा सहयोग और विश्वास रहा है।” वर्षा की माता गृहिणी हैं, जबकि उनके पिता भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में कार्यरत हैं। वर्षा बताती हैं कि इस परीक्षा की तैयारी के दौरान उन्होंने तमाम अन्य बातों को दरकिनार कर पूरी तरह पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित किया। लगातार मेहनत, अनुशासन और परिवार के प्रोत्साहन ने उन्हें यह मुकाम दिलाया। वर्षा की सफलता उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो अपने सपनों को साकार करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनकी यह उपलब्धि साबित करती है कि दृढ़ संकल्प, मेहनत और परिवार का साथ हो तो कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

सम्बंधित खबरें