सिलेंडर ब्लास्ट, बर्तन की दुकान में लगी आग, अफरा-तफरी

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश । चंद्रेश्वर नगर में  एक बर्तन की दुकान में गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। धमाके की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकान के भीतर रखा सारा सामान जलकर खाक हो चुका था।

स्थानीय फायर अफसर सुनील दत्त तिवारी ने बताया कि घटना की वजह और हालात की जांच की जा रही है। पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है और किसी लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।

ऋषिकेश में पहले भी सिलेंडर ब्लास्ट की घटनाएँ हो चुकी हैं। 22 अप्रैल 2022 को शिवाजी नगर स्थित एक टेंट हाउस स्टोरेज में अचानक आग लगने से छह सिलेंडर ब्लास्ट हुए थे, तब भी कोई हताहत नहीं हुआ था। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाने के बाद स्थानीय निवासियों और दुकानदारों की तत्परता की सराहना की

सम्बंधित खबरें