
नैनीताल । संगीत नाटक अकादमी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव 2026 के तहत देशभक्ति की भावना को समर्पित एक अनूठा आयोजन पूरे देश में एक साथ हुआ। वंदे मातरम् राष्ट्रगीत की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में देश के 150 स्थानों पर एक साथ 150 नाटकों का मंचन किया गया। इस महोत्सव में 28 राज्यों एवं 8 केंद्र शासित प्रदेशों में 39 से अधिक भाषाओं और बोलियों में लगभग 4,000 से ज्यादा रंगकर्मियों द्वारा नाट्य प्रस्तुतियां दी गईं। आधुनिक नाटकों के साथ-साथ पुतुल नाट्य, लोकनाट्य और नुक्कड़ नाटक भी शामिल रहे

नैनीताल में हुई खास प्रस्तुति इसी कड़ी में प्रयोगांक नैनीताल द्वारा राम सेवक सभा मल्लीताल, नैनीताल के प्रांगण में नुक्कड़ नाटक “हम भी हैं देशभक्त” का मंचन किया गया। नाटक का लेखन उमेश कांडपाल ‘सोनी’ ने किया है तथा निर्देशन रोहित वर्मा ने। नाटक में मुकेश धस्मान, नीरज डालाकोटी, मदन मेहरा, उमेश कांडपाल, रोहित वर्मा, पवन कुमार, नासिर अली, पंकज रंधावा तथा गौरव कुमार ने अभिनय किया।महाकवि कालिदास की जयंती के अवसर पर भी इस कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।संगीत नाटक अकादमी का प्रतिनिधित्व प्रस्तुति के दौरान संगीत नाटक अकादमी के प्रवीण कुमार दुरेजा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रयोगांक नैनीताल के संरक्षक मिथिलेश पांडे, एच.एस. राणा के साथ संगीत नाटक अकादमी से पुरस्कृत जहूर आलम, मंजूर हुसैन, राजेश आर्य, डीके शर्मा, अनिल कुमार, किशन लाल, अनवर रजा, मनोज साह, मोहित सनवाल, अकरम अली, खुर्शीद, अदिति खुराना सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।







