घर और रिसोर्ट मे हुई चोरी के मामलों की गुत्थी सुलझी, 30 लाख से अधिक के बेशकीमती सोने का जेवरात व बिस्किट सहित 12 लाख नगद बरामद

खबर शेयर करें -

रामनगर। नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी के सख्त रुख के चलते आखिरकार रामनगर के रिसोर्ट और घर में हुई चोरी का खुलासा हो गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी ने आज इस मामले का खुलासा किया। चोरी की घटना को अंजाम देने वाला एक शातिर चोर दबोचा, विधिविवादित किशोर भी शामिल, 30 लाख के सोने के जेवर और सोने के बिस्किट के साथ ही 12 लाख रुपए की नकदी बरामद की।

टियारा रिसोर्ट में विवाह समारोह में आफत बनकर आये बिन बुलाए मेहमान, सोने के जेवरातों सहित नकदी पर किया था हाथ साफ कर लिया था। पहली घटना में थाना रामनगर में 15 दिसंबर को वादिनी श्रीमती सुमन पत्नी नरेन्द्र, निवासी लखनपुर, रामनगर, नैनीताल ने तहरीर दी। तहरीर में अवगत कराया गया कि आठ दिसंबर को वह दिल्ली गई थीं। 11 दिसंबर को वापस आने पर उनके घर के अंदर से चोर द्वारा दो कड़े, दो चूड़ियाँ एवं दो सोने के बिस्कुट चोरी कर लिए गए हैं।

तहरीर के आधार पर थाना रामनगर में धारा 305(ए) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीपक बिष्ट द्वारा की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी के दिशा-निर्देशन में, एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडेय के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन एवं पता करते हुए आज चोरपानी की ओर रेलवे भूमि के खाली मैदान से नवदीप शर्मा पुत्र अनुज शर्मा, निवासी गली नं0-04, आर0के0पुरम, पीरूमदारा, रामनगर को गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त एक विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया।

इनके कब्जे से बरामद माल की मौके पर वादिनी को बुलाकर शिनाख्त कराई गई, जिस पर वादिनी द्वारा उक्त आभूषणों को अपना बताया गया। इनके पास से दो पीली धातु के कड़े, दो चूड़ियाँ दो सोने के बिस्कुट बरामद किए गए। इनकी अनुमानित कीमत लगभग 30,00,000/- (तीस लाख रुपये) आंकी गई है। पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक महेन्द्र प्रसाद, दीपक बिष्ट, उप निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल तालिब हुसैन , कांस्टेबल संजय कुमार, कांस्टेबल संजय सिंह, कांस्टेबल महबूब आलम शामिल थे।

सम्बंधित खबरें