बारिश का अलर्ट : पुलिस कप्तान डॉ.मंजूनाथ टीसी ने पुलिस को दिए सतर्क रहने के निर्देश, एसडीआरएफ को भी तैयार रहने को कहा

खबर शेयर करें -

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.मंजूनाथ टीसी ने जिले भर के पुलिस कर्मियों से इस वक्त हो रही बेमौसम बारिश में सतर्क रहने को कहा है। सभी अधिकारी एवं थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि आपदा उपकरणों सहित पूर्ण तैयारी रखें, सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुँचकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।

मौसम विभाग द्वारा ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।भारी वर्षा के कारण भूस्खलन, पत्थर गिरने, जलभराव एवं सड़कों पर तेज बहाव (उफान) की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने आमजन एवं यात्रियों से अपील की गई हैं कि

अनावश्यक यात्रा से बचें। पहाड़ी एवं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतें। नदी-नालों के किनारे न जाएं। सड़क पर तेज बहाव (उफान) के दौरान पार करने का प्रयास न करें। यात्रा से पहले मौसम एवं यातायात की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। वाहन धीमी गति से एवं सावधानीपूर्वक चलाएं।आपात स्थिति में तुरंत पुलिस/आपदा नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें।

सम्बंधित खबरें