स्टेट्स सिंबल बना अब नंबर प्लेट : 0001 नंबर बिका 13 लाख 74 हजार रुपए में

खबर शेयर करें -

देहरादून। राजधानी देहरादून में गाड़ियों के साथ-साथ नंबर प्लेट का शौक भी अब स्टेटस सिंबल बन चुका है। इस बार आरटीओ की ऑनलाइन नीलामी ने साफ कर दिया कि ‘फैंसी नंबर’ को लेकर लोगों की दीवानगी जरा भी कम नहीं हुई है। UK07HJ सीरीज के वीआईपी नंबरों पर बोली ऐसी चली कि रकम नई कार के दाम तक पहुंच गई।

नीलामी का सबसे बड़ा आकर्षण रहा UK07HJ 0001 नंबर। इस नंबर को आलोक पुंडीर ने 13 लाख 74 हजार रुपए में खरीदकर सबको चौंका दिया। इससे पहले देहरादून में HC सीरीज का 0001 नंबर 13 लाख 77 हजार में बिका था, लेकिन इस बार भी 0001 का क्रेज बरकरार रहा।
सिर्फ 0001 ही नहीं, दो और नंबर ऐसे रहे जिन पर बोली लाखों में पहुंची। UK07HJ 0003- शहजाद अहमद ने इस नंबर के लिए 4 लाख 87 हजार रुपए खर्च किए।UK07HJ 0007- यह नंबर 3 लाख 66 हजार रुपए की बोली पर बिका। इस बार आरटीओ ऑक्शन में कुल 27 फैंसी नंबर बोली के लिए रखे गए थे। इनमें कुछ दिलचस्प सौदे भी सामने आए।

सम्बंधित खबरें