एनजीटी के सदस्य न्यायमूर्ति डॉ. अफरोज अहमद ने जिले की पर्यावरण योजना एवं एनजीटी आदेशों के अनुपालन के संबंध में अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

खबर शेयर करें -

नैनीताल। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के सदस्य/न्यायमूर्ति डॉ. अफरोज अहमद ने मंगलवार को नैनीताल क्लब में जिले की पर्यावरणीय स्थिति एवं एनजीटी द्वारा पारित आदेशों के अनुपालन की विस्तृत समीक्षा बैठक की।

बैठक में नैनीताल झील एवं उसके जलागम क्षेत्र के संरक्षण, वायु एवं जल गुणवत्ता प्रबंधन, ठोस एवं तरल अपशिष्ट निस्तारण, तालाबों,झीलों व नदी किनारे अवैध निर्माणों पर रोक तथा वन एवं जैव विविधता संरक्षण जैसे विषयों पर गहन चर्चा की गई।

बैठक में न्यायमूर्ति डॉ. अफरोज अहमद ने कहा कि नैनीझील में प्रदूषण को रोके जाने व झील के चारों ओर ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त कर सीवर ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता बढ़ाए जाने व उसका निर्माण कराए जाने हेतु शीघ्रता से कार्यवाही की जाय। उन्होंने ठोस अपशिष्ट के स्रोत पृथक्करण, गीला-सूखा कचरा संग्रहण एवं वैज्ञानिक निस्तारण के संबंध में भी जानकारी लेते हुए इस संबंध में उचित कार्यवाही करने को कहा।
डॉ. अहमद ने पर्यटन सीजन में बढ़ने वाले कचरे के लिए विशेष प्रयास कार्ययोजना बनाकर कार्य करने की बात कहते हुए कहा कि नगरीय क्षेत्रों में डोर-टू-डोर कलेक्शन को 100 प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डे, प्रभागीय वनाधिकारी नैनीताल आकाश गंगवार, पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र, अपर जिलाधिकारी सौरभ असवाल, आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी परितोष वर्मा,सहित क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, विभिन्न नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सहित पर्यावरण, सिंचाई, पेयजल निगम,जल संस्थान एवं अन्य संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबरें