हल्द्वानी में भीषण अग्निकांड…बैंक शाखा में लगी आग, अफरा-तफरी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी । रविवार को भीषण अग्निकांड हो गया। देवलचौड़ स्थित कुर्मांचल बैंक शाखा में एकाएक आग लग गई। इससे अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और दमकल की टीमें पहुंचीं। दमकल विभाग ने कड़ी मेहनत के बाद आग को फैलने से रोकते हुए उसे काबू कर लिया।

घटना में बैंक को भारी नुकसान हुआ है और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज व फाइलें जलकर राख हो गई हैं। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि के लिए जांच जारी है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही दमकल की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और समय रहते आग पर नियंत्रण पाया गया। घटना के दौरान सीएफओ सहित दमकल विभाग और पुलिस के कई अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।

सम्बंधित खबरें