कुमाऊं रेंज एसओटीएफ ने नशे के कारोबार पर कसा शिकंजा, 23,896 कैप्सूल व 2,400 टेबलेट नशीली दवाएं बरामद, मेडिकल स्टोर स्वामी व पुत्र गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

ऊधमसिंहनगर। ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” के विज़न को साकार करने की दिशा में आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में कुमाऊं पुलिस द्वारा लगातार नशे के विरुद्ध अभियान संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में कुमाऊं परिक्षेत्र एसओटीएफ टीम द्वारा एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए नशे के कारोबार पर निर्णायक प्रहार किया गया। आईजी कुमाऊं मण्डल एवं स्वास्थ्य सचिव उत्तराखण्ड से प्राप्त आदेशों के क्रम में औषधि नियंत्रक विभाग की टीम, एसओटीएफ कुमाऊं परिक्षेत्र, व कोतवाली बाजपुर पुलिस की संयुक्त चेकिंग के दौरान थाना बाजपुर क्षेत्रान्तर्गत सुल्तानपुर पट्टी, होली चौक, मस्जिद के पास स्थित मोमीन मेडिकल स्टोर पहुंची, जहाँ दुकानदार काशिम अली द्वारा नशीली दवाओं की बिक्री की गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी।दुकान की चैकिंग में काउंटर से SPAS PROXYMIN PLUS के अवैध कैप्सूल मिले, जिनके संबंध में मेडिकल स्टोर स्वामी कोई वैध बिल/लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह नशीली दवाएँ अवैध रूप से बेचता है तथा बड़ी मात्रा में दवाएँ उसने घर पर छुपा रखी हैं। उसी के बयान पर टीम द्वारा घटना स्थल से निकट आदर्श नगर, वार्ड–07, चूना भट्टी के पास स्थित उसके घर (काशिम अली का मकान) पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान उसका पुत्र मौ० उवेश दो सूटकेस लेकर छत की ओर भागते हुए पकड़ा गया। दोनों सूटकेसों एवं घर के अंदर एक बंद कमरे, अलमारी व बैड से भारी मात्रा में नशीली व मनःप्रभावी दवाएँ बरामद की गईं।

गिरफ्तार अभियुक्त काशिम अली पुत्र शौकत अली निवासी आदर्श नगर वार्ड नम्बर-7, चूनाभट्टी के पास सुल्तानपुर पट्टी बाजपूर ऊधमसिंहनगर व उसके पुत्र मौ0 उवेश पुत्र काशिमहैं। पूछताछ के दौरान मेडिकल स्टोर स्वामी कोई वैध अभिलेख अथवा बिल प्रस्तुत नहीं कर सका काशिम उपरोक्त ने बताया कि मुझे यह दवाई ठाकुरद्वारा से एक लडका हमें लाकर देता है जिसका नाम मुझे याद नहीं ।

आरोपी के विरुद्ध कोतवाली बाजपुर में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। संयुक्त टीम में औषधि नियंत्रक विभाग के वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नीरज कुमार, औषधि निरीक्षक सुश्री निधि शर्मा, एसओटीएफ कुमाऊँ परिक्षेत्र के टीम प्रभारी सहित ऑपरेशन यूनिट, कोतवाली बाजपुर पुलिस के उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र नगरकोटी,दीपक बिष्ट, कांस्टेबल बलवन्त सिंह, अर्जुन नग्नयाल शामिल थे। आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने कहा कि “कुमाऊं पुलिस का लक्ष्य बिल्कुल स्पष्ट है नशे के हर स्रोत और सप्लाई चैन को जड़से खत्म करना।किसी भी स्तर पर कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सम्बंधित खबरें