
हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने एवं अपराधियों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट, नैनीताल के आदेश के अनुपालन में धारा 3/4 गुण्डा अधिनियम के तहत दो शातिर अभियुक्तों को आगामी 06 माह के लिए जिला बदर किया गया है। रामनगर पुलिस टीम द्वारा दोनों अभियुक्तों को जनपद नैनीताल की सीमा से बाहर कर प्रतापपुर बॉर्डर, काशीपुर छोड़ दिया गया है। साथ ही सख्त हिदायत दी गई है कि यदि अगले 6 महीनों के भीतर उन्होंने जनपद की सीमा में बिना अनुमति प्रवेश किया, तो उनके खिलाफ कठोर दंडात्मक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।जिला बदर किए गए अभियुक्तों में केवल सिंह पुत्र मक्खन सिंह, निवासी- ग्राम इटव्वा, बाजपुर (ऊधम सिंह नगर), हाल निवासी- मिश्रा घाट, छोई, रामनगर, जनपद नैनीताल व इमरान पुत्र वकील, निवासी- फौजी कॉलोनी, नागाबाबा मंदिर के पास, पूछड़ी, रामनगर, जनपद नैनीताल हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों का लंबा आपराधिक इतिहास है।









