कुमाऊं में धूमधाम से काटा गया हरेला, पर्यावरण संरक्षण और समृद्धि की कामना

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी/अल्मोड़ा (विशेष संवाददाता)। उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में आज हरेला त्योहार बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। 9 दिन पहले बोए गए हरेले को काटकर पर्यावरण संरक्षण, लंबी आयु, सुख-शांति तथा समृद्धि की कामनाएं की । इस अवसर पर पारंपरिक विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई । हरेला काटने के बाद घरों में तरह-तरह के स्वादिष्ट पकवान बनाए गए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हरेला सिर्फ रिवाज नहीं, बल्कि आने वाले समय में अच्छी फसल, स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि और पर्यावरण का प्रतीक है। इस मौके पर कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिसमें स्थानीय लोक गीत-नृत्य प्रस्तुत किए गए।

सम्बंधित खबरें