हल्द्वानी टैक्स बार एसोसिएशन का चुनाव : निर्विरोध चुने पदाधिकारी, रमेश पांडेय बने अध्यक्ष 

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। हल्द्वानी टैक्स बार एसोसिएशन के नए वित्तीय वर्ष 2026–27 हेतु कार्यकारिणी का चुनाव शनिवार को ला पर्ल रिवर रिजॉर्ट, ढिकुली (रामनगर) में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं निर्विरोध रही, जो संगठन की एकता एवं सौहार्द को दर्शाता है।

यह चुनाव चुनाव अधिकारी संजय पांडे एवं मनोज भण्डारी के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के विशिष्ट अतिथि चन्द्र शेखर तिवाड़ी उपस्थित रहे। साथ ही पर्यवेक्षक के रूप में डॉ. चन्द्र शेखर जोशी एवं श्रीमती सुशीला महेता ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

चुनाव के उपरांत नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव में अध्यक्ष पद पर रमेश पांडे,उपाध्यक्ष पर सतीश बल्यूटिया, सचिव पद पर महेन्द्र सिंह बिष्ट, उप सचिव पद पर भूपेन्द्र महरा, कोषाध्यक्ष पद पर हिमांशु कांडपाल, सह-कोषाध्यक्ष पद पर गगन मीत सिंह चुने गए। कार्यकारिणी सदस्य के लिए संजय पांडे, सुमीत गुप्ता, सुशील तिवाड़ी, श्रीमती तनुजा पंत का चुनाव हुआ।

इसके अतिरिक्तविधिक सलाहकार अक्षय अग्रवाल, संरक्षक मंडल में एन.के. जोशी एवं आई.पी. सिंह, मीडिया प्रभारी: एडवोकेट सुनील पाठक,कन्वीनर: हिमांशु कोठारी एवं सूरज नेगी को चुना गया।

नई कार्यकारिणी के गठन के उपरांत अध्यक्ष रमेश पांडे ने कहा कि संगठन अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा एवं उनके कल्याण के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा आपसी सहयोग एवं संगठन की मजबूती पर बल दिया गया।

सम्बंधित खबरें