हल्द्वानी के गौड़धड़ा बिठौरिया नंबर 1 के लोहनी जी के घर का ताला तोड़कर 13 लाख के जेवर चोरने वाला दमुवाढूँगा का गौरव गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी थाना मुखानी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात और नगदी चोरी करने वाले आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच गया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए करीब 13 लाख कीमत के जेवर और नगदी भी बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, आदर्श कॉलोनी गौड़धड़ा बिठौरिया नंबर-1 निवासी हेम चंद्र लोहनी ने थाना मुखानी में तहरीर दी थी कि वह 2 मार्च से 5 मार्च 2026 तक अपने पैतृक गांव थापला, ताकुला (अल्मोड़ा) गए हुए थे। 5 मार्च को घर लौटने पर देखा कि चोर ने घर का ताला तोड़कर अंदर रखे करीब 13 लाख रूपए के सोने के जेवरात और नगदी चोरी कर ली है।

मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। इसी दौरान 13 मार्च को पुलिस टीम को हल्दीखाल जाने वाले रास्ते पर एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पूछताछ में उसने अपना नाम गौरव (25 वर्ष) पुत्र संतोष कुमार निवासी चौपला चौराहा, जवाहर ज्योति दमुवादुंगा बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी किए गए आभूषण और नगदी बरामद हुई, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

सम्बंधित खबरें