भीमताल। रविवार दोपहर हुई ओलावृष्टि से भीमताल ब्लॉक के साथ ही नैनीताल जिले के पर्वतीय विकास खंडों में फसल को खासा नुकसान हुआ है। भीमताल ब्लॉक के कई गांवों में खेतों में खड़ी मटर, आलू, प्याज,गेहूं की फसल को भी ओलावृष्टि के चलते भारी नुकसान हुआ है। वही बागवानी में लग रहे आडू, पुलम अन्य के फूल गिरने से किसान मायूस हैं। एक और किसान बारिश न होने से मायूस थे। फसल सूख चुकी थी थोड़ा बहुत बची थी बारिश देर से तो हुईं। ओले गिरने से किसानों की बची फसल लगभग समाप्त हो गई है। भीमताल के ब्लॉक प्रमुख डा. हरीश सिंह बिष्ट ने सरकार व विभागीय अधिकारियों से कस्तकारों को नुकसान का मुआवजा देने की माग की है।
सम्बंधित खबरें
देहरादून-ऋषिकेश फोरलेन : जनभावनाओं के सम्मान में पेड़ों का कटान स्थगित, सीएम का बड़ा फैसला
July 18, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 18 से 21 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में भूस्खलनव का खतरा
July 18, 2026
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का युवा और छात्रों से संवाद: पेपर लीक पर राहुल का निशाना, छात्रों के भविष्य पर बताया खतरा
July 18, 2026
बदरीनाथधाम : चढ़ावा चोरी मामले में मंदिर के पूर्व अधिकारी गिरफ्तार, सीसीटीवी में दिखा, एक अन्य भी रडार पर
July 18, 2026





