पुराने मकान की दीवार गिरी, तीन लोगों की मौत, एसडीआरएफ ने बरामद किए शव

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा। आज डीसीआर अल्मोड़ा से समय 11:36 बजे सूचना प्राप्त हुई कि धारकीतुणी नामक स्थान के पास एक पुराने मकान की दीवार गिरने से तीन व्यक्ति उसके नीचे दब गए हैं।

सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट सरियापानी से उपनिरीक्षक पंकज डंगवाल के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ जवानों द्वारा त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाते हुए मलबा हटाकर तीनों व्यक्तियों को बाहर निकाला गया। तीनों व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी थी।

टीम द्वारा तीनों शवों को जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। मृतकों की पहचान नेपाली मूल के व्यक्तियों के रूप में हुई है, जिनकी शिनाख्त जिला पुलिस द्वारा की जा रही है।

सम्बंधित खबरें