भारतीय टीम के क्रिकेटर कुलदीप यादव और वंशिका विवाह के बंधन में बंधे, उत्तराखंड बना गवाह

खबर शेयर करें -

देहरादून। मसूरी में शनिवार को क्रिकेटर कुलदीप और वंशिका विवाह के बंधन में बंधे। विवाह समारोह में शामिल होने के लिए देश की कई दिग्गज हस्तियां मसूरी पहुंचीं।

शनिवार सुबह आठ बजे से विवाह से जुड़े कार्यक्रम शुरू हो गए थे, जबकि शाम पांच बजे बारात धूमधाम के साथ निकाली गई। कार्यक्रम के दौरान शाम चार बजे साफा बांधने की रस्म अदा की गई, इसके बाद शाम पांच बजे बारात निकाली गई और रात आठ बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे संपन्न हुए। समारोह में क्रिकेट जगत की कई नामचीन हस्तियां भी मौजूद रहीं। इनमें युजवेंद्र चहल, रिंकू सिंह, सुरेश रैना, तिलक वर्मा, मोहम्मद कैफ और भारतीय टीम के फिल्डिंग कोच टी. दिलीप प्रमुख रूप से शामिल हुए।

समारोह में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री भी वर-वधू को आशीर्वाद देने पहुंचे। मसूरी स्थित सवाय होटल में बारात निकलने के बाद वरमाला की तस्वीरें भी सामने आईं, जिनमें कुलदीप यादव और उनकी जीवनसंगिनी वंशिका के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। बारात में शामिल मेहमानों ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर डांस किया।
कुलदीप यादव अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ शादी की। जिसका गवाह उत्तराखंड के मसूरी में स्थित वेलकमहोटल बाय आईटीसी होटल्स द सेवॉय में बना। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 टीम के विजेता क्रिकेटर कुलदीप यादव अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं।

शनिवार (14 मार्च) को उन्होंने उत्तराखंड के मसूरी में स्थित वेलकमहोटल बाय आईटीसी होटल्स द सेवॉय में सात फेरे लिए. इस दौरान टीम इंडिया के कई बड़े क्रिकेटरों ने हिस्सा लिया. जिसमें पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, युजवेंद्र चहल, तिलक वर्मा और रिंकू सिंह का नाम विशेष है। इससे पहले बीते शुक्रवार (13 मार्च) को हल्दी की रस्म पूरी की गई थी। जहां युजवेंद्र चहल ने ढोल की थाप पर डांस करते हुए अपने दोस्त कुलदीप को हल्दी लगाई थी।

भारतीय टीम के फील्डिंग कोच टी. दिलीप ने सोशल मीडिया के जरिए कुलदीप यादव को शादी की बधाई दी है। उन्होंने लिखा है, ‘ कुलदीप यादव को अपनी जीवन संगिनी से शादी करते देखकर बहुत खुशी हुई. आप दोनों को प्यार, हंसी और अनंत आशीर्वाद से भरा जीवन मिले. बधाई हो!’

इससे पहले बीते शनिवार को तिलक वर्मा दोपहर में शादी के लिए देहरादून पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने IANS से ​​बातचीत करते हुए कहा कि आगामी इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की तैयारी शुरू करने से पहले वह शादी का आनंद लेना चाहते हैं। IPL में वह पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा हैं।

कानपुर के रहने वाले कुलदीप और वंशिका ने पिछले साल 4 जून 2025 को लखनऊ स्थित एक निजी समारोह में सगाई की थी। वंशिका के पिता LIC में कार्यरत हैं, जबकि वह ऑस्ट्रेलिया में काम करती हैं। शादी मूल रूप से नवंबर 2025 में तय थी, लेकिन वर्ल्ड कप के कारण स्थगित कर दिया गया था, जो अब जाकर पूरा हुआ है।

सम्बंधित खबरें