रामनगर में सनसनी : होटल के कमरे में स्कूल ड्रेस में मिलीं 2 नाबालिग छात्राएं, पुलिस ने होटल किया सील

खबर शेयर करें -

नैनीताल। जिले के रामनगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ हिम्मतपुर डोटियाल स्थित एक होटल के कमरे में दो नाबालिग छात्राएं स्कूल ड्रेस में संदिग्ध परिस्थितियों में पाई गईं। छात्राओं के साथ मौके पर एक मुस्लिम युवक सहित दो युवक मौजूद थे। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग और स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया। पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन जोशी की सक्रियता के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यह कार्रवाई की।

सब इंस्पेक्टर जोगा सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने होटल में छापेमारी की और छात्राओं के साथ मौजूद दोनों युवकों को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि होटल प्रबंधन ने बड़ी लापरवाही बरतते हुए बिना किसी आईडी जांच के नाबालिग छात्राओं को कमरा दे दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से होटल को सील कर दिया है और सीसीटीवी फुटेज डीवीआर को अपने कब्जे में ले लिया है।

क्षेत्राधिकारी (CO) सुमित पांडे ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। दोनों युवकों की भूमिका और होटल संचालक की लापरवाही की जांच रिपोर्ट के आधार पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित खबरें