
हल्द्वानी। जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना के अंतर्गत वृक्ष पातन (कटान) का कार्य कल नौ अप्रैल और 10 अप्रैल को किया जाएगा। कार्य के दौरान काठगोदाम क्षेत्र में प्रातः 10:00 बजे से 15:00 बजे तक यातायात डायवर्जन प्रभावी रहेगा
पुलिस के मुताबिक पर्वतीय क्षेत्र से मैदानी क्षेत्र की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन नारिमन तिराहा काठगोदाम से डायवर्ट होकर गौलापार रोड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। काठगोदाम क्षेत्र से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन कॉलटेक्स तिराहा से डायवर्ट होकर पुराना फायर स्टेशन तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
शहर हल्द्वानी से काठगोदाम की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन हाइडिल तिराहा से डायवर्ट होकर पुराना फायर स्टेशन तिराहा से कॉलटेक्स तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। समस्त वाहन चालक/ आम जनमानस से अनुरोध किया गया है की उक्त अवधि के दौरान असुविधा से बचने हेतु काठगोदाम क्षेत्र में यातायात डाइवर्जन प्लान का अनुसरण कर अपनी यात्रा करने का कष्ट करें।








