बदमाशों ने असलहों के बल पर परिवार को बंधक बनाकर लूटा, एक घर से बाइक भी उड़ाई

खबर शेयर करें -

ऊधमसिंहनगर। ऊधमसिंह नगर के किच्छा स्थित पुलभट्टा थाना क्षेत्र के ग्राम बरा के रहने वाले नरेश प्रजापति के घर पर हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोला। असलहों के बल पर बदमाशों ने घर से 87 हजार नकद, आलमारी में रखे जेवर और दो मोबाइल के साथ नरेश की पत्नी प्रेमवती देवी के गले से गहने उतरवाए और परिवार को कमरे के अंदर बंधक बनाकर फरार हो गए।

परिवार के सदस्य कमरे की खिड़की पर लगे जाल को तोड़कर लगभग 20 मिनट बाद बाहर आए। इसके बाद पीड़ित नरेश प्रजापति ने घटना की जानकारी रात में पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।

बदमाश नरेश के घर पड़ोस में बुद्धि सेन के किरायेदार के घर का ताला तोड़कर घर में घुसकर घर को खंगालकर लौट गए। इसके साथ-साथ ग्राम बरी में शिव कुमार पाल के घर से एक बाइक लेकर भागे। वहीं पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। साथ ही फोरेंसिक विज्ञान की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सैंपल एकत्र किए।

सम्बंधित खबरें