
हरिद्वार । लक्सर क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने छात्रा को स्कूल से बाहर बुलाकर सुनसान स्थान पर ले जाकर घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर छात्रा के साथ मारपीट की गयी और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गयी। मामले का खुलासा तब हुआ जब परिजनों ने छात्रा के शरीर पर चोट के निशान देखे। पुलिस ने पोक्सो एक्ट (POCSO Act) सहित विभिन्न धाराओं में अभियोग दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।
क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने छात्रा को स्कूल से बाहर बुलाकर सुनसान स्थान पर ले जाकर घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर छात्रा के साथ मारपीट की गयी और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गयी। मामले का खुलासा तब हुआ जब परिजनों ने छात्रा के शरीर पर चोट के निशान देखे। पुलिस ने पोक्सो एक्ट (POCSO Act) सहित विभिन्न धाराओं में अभियोग दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।
परिजनों के अनुसार छात्रा द्वारा विरोध करने पर आरोपित ने उसके साथ मारपीट की और घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। अगले दिन छात्रा के शरीर पर चोट के निशान देखकर उसकी मां को संदेह हुआ। पूछताछ करने पर छात्रा ने रोते हुए पूरी घटना की जानकारी दी।








