खेल संविदा प्रशिक्षकों की समस्याओं का होगा समाधान : प्रशिक्षकों ने मीडिया सलाहकार समिति उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला का जताया आभार 

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। उत्तराखंड सरकार के मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला से नैनीताल जिले के खेल संविदा प्रशिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल उनके निजी आवास पर मिला। प्रतिनिधिमंडल ने लंबित वेतन, प्रशिक्षण शिविरों के संचालन सहित विभिन्न समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपा।

मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला ने अपर निदेशक खेल अजय अग्रवाल से दूरभाष पर वार्ता की। अपने स्तर से आवश्यक पत्राचार भी किया गया। उनके इस प्रयास के क्रम में अपर निदेशक ने संबंधित जिला क्रीड़ाधिकारी को आवश्यक निर्देश जारी किए गए।
इस सहयोग के लिए आज पुनः समस्त प्रशिक्षकों ने ध्रुव रौतेला से उनके निजी आवास पर भेंट कर आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया।

इस अवसर पर विनय जोशी, त्रिलोक जीना, श्याम भट्ट, महेश बिष्ट, अंकुश रौतेला, गोविंद लटवाल, सुरेश पांडे, आनंद देव, गोपाल सिंह, दिनेश रावत, उमेश रावत, भगवत मेर, सुनील कुमार, निलेश गुप्ता, तनुजा आर्य, रितिका जोशी, पूनम शिरोला, काव्या ठाकुर, राजेंद्र नेगी ,त्रिलोक बिष्ट,
संजय गेडा, राहुल सिंह ,महेश फरतयाल, मनीष बर्मा ,देवेंद्र भट्ट ,जितेंद्र बिष्ट, आदि प्रशिक्षक उपस्थित थे।

सम्बंधित खबरें