नैनीताल पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल : 51 पुलिस अफसरों के तबादले, कई कोतवाल और चौकी प्रभारी बदले

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। नैनीताल जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक, उत्तराखण्ड और पुलिस महानिरीक्षक, कुमायूँ परिक्षेत्र के निर्देशों के अनुपालन में नैनीताल जनपद के कुल 51 पुलिस निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों और महिला उपनिरीक्षकों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया गया है। इस बंपर ट्रांसफर सूची में कई थानों के अध्यक्ष, महत्वपूर्ण चौकियों के प्रभारी और विशेष सेलों के कमांडर शामिल हैं।

महिला उपनिरीक्षक राधिका भण्डारी को पुलिस लाईन से प्रभारी चौकी मंगोली (मल्लीताल), महिला उपनिरीक्षक बबीता को कोतवाली तल्लीताल से प्रभारी चौकी भुजियाघाट (तल्लीताल), उपनिरीक्षक वीरेन्द्र चन्द को प्रभारी चौकी आरटीओ से प्रभारी चौकी लामाचौड़ (मुखानी), महिला उपनिरीक्षक दीपा जोशी को थाना मुखानी से प्रभारी चौकी आरटीओ (मुखानी), उपनिरीक्षक नरेन्द्र कुमार को प्रभारी चौकी लामाचौड़ से प्रभारी चौकी मण्डी (हल्द्वानी), उपनिरीक्षक प्रेमराम विश्वकर्मा को प्रभारी चौकी मण्डी से प्रभारी चौकी हाईकोर्ट (मल्लीताल), उपनिरीक्षक जगवीर सिंह को काठगोदाम से कोतवाली बनभूलपुरा, उपनिरीक्षक विजय कुमार को प्रभारी चौकी मंगोली से प्रभारी चौकी श्री कैंचीधाम (भवाली), उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह राजपूत को उपनिरीक्षक वाचक से प्रभारी चौकी छोई (रामनगर), उपनिरीक्षक सतीश चन्द्र उपाध्याय को तल्लीताल से प्रभारी चौकी खैरना (भवाली), उपनिरीक्षक अर्जुन गोस्वामी को पुलिस लाईन से प्रभारी चौकी हल्दूचौड़ (लालकुआँ), उपनिरीक्षक शंकर नयाल को प्रभारी चौकी हल्दूचौड़ से थाना बेतालघाट, उपनिरीक्षक विजय कुमार को थाना बेतालघाट से वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली मुक्तेश्वर, उपनिरीक्षक जोगेन्द्र यादव को लालकुआँ से कोतवाली तल्लीताल, उपनिरीक्षक सुनील गोस्वामी को प्रभारी चौकी कुँवरपुर से थाना मुखानी, उपनिरीक्षक कृष्णा गिरी को प्रभारी चौकी राजपुरा से प्रभारी चौकी ओखलकाण्डा (खनस्यूँ), उपनिरीक्षक अरुण सिंह राणा को प्रभारी चौकी दमुवाढूंगा से प्रभारी चौकी क्वारब (भवाली), महिला उपनिरीक्षक कुमकुम धानिक को काठगोदाम से प्रभारी चौकी दमुवाढूंगा (काठगोदाम), महिला उपनिरीक्षक आरती को हल्द्वानी से प्रभारी चौकी राजपुरा (हल्द्वानी), उपनिरीक्षक कृपाल सिंह को प्रभारी चौकी हीरानगर से प्रभारी चौकी भोटिया पड़ाव (हल्द्वानी), उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार को प्रभारी चौकी मालधन चौड़ से वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली काठगोदाम, उपनिरीक्षक मनोज सिंह अधिकारी को प्रभारी चौकी क्वारब से प्रभारी चौकी मालधनचौड़ (रामनगर), उपनिरीक्षक ललित पाण्डे को पुलिस लाईन से कोतवाली रामनगर, उपनिरीक्षक महेन्द्र प्रसाद को वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामनगर से कोतवाली कालाढूंगी, उपनिरीक्षक गौरव जोशी को प्रभारी चौकी मंगल पड़ाव से प्रभारी चौकी बिन्दूखत्ता (लालकुआँ), उपनिरीक्षक गुलाब सिंह काम्बोज को प्रभारी चौकी रामगढ़ से प्रभारी चौकी धारी (मुक्तेश्वर), महिला उपनिरीक्षक खष्टी देवी को पुलिस लाईन से प्रभारी चौकी खेड़ा (काठगोदाम), महिला उपनिरीक्षक मंदाकिनी राणा को पुलिस लाईन से कोतवाली मुक्तेश्वर, महिला उपनिरीक्षक लता बिष्ट को पुलिस लाईन से कोतवाली तल्लीताल, महिला उपनिरीक्षक सुस्मिता राणा को पुलिस लाईन से कोतवाली रामनगर, महिला उपनिरीक्षक रेनू को पुलिस लाईन से कोतवाली हल्द्वानी, महिला उपनिरीक्षक मनीषा बिष्ट को मुक्तेश्वर से थाना मुखानी, महिला उपनिरीक्षक ज्योति कोरंगा को महिला/टेक्निकल सेल से कोतवाली बनभूलपुरा, उपनिरीक्षक दीपक सिंह कार्की को कोतवाली मल्लीताल से प्रभारी चौकी मंगल पड़ाव (हल्द्वानी), उपनिरीक्षक मोहन सिंह सौन को प्रभारी चौकी ओखलकाण्डा से प्रभारी एसओजी (एसओजी) जनपद नैनीताल, उपनिरीक्षक विजयपाल सिंह को पुलिस कार्यालय से प्रभारी सीसीटीएनएस, उपनिरीक्षक रमेश चन्द्र पन्त को पुलिस लाईन से प्रभारी ए०एन०टी०एफ०, उपनिरीक्षक संजीत राठौर को प्रभारी सम्मन सेल से प्रभारी चौकी हीरानगर (हल्द्वानी), मनोज सिंह नयाल को पुलिस कार्यालय से प्रभारी सम्मन सेल, महिला उपनिरीक्षक सुनीता कुँवर को प्रभारी महिला सेल के साथ प्रभारी एचटीयू का अतिरिक्त प्रभारऔर महिला उपनिरीक्षक अंजुला जैन को कोतवाली तल्लीताल से कोतवाली भीमताल भेजा गया है।

सम्बंधित खबरें