कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के दौरान जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, 5 मेट्रो स्टेशन बंद

खबर शेयर करें -

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP के संसद मार्च को लेकर राजधानी में हंगामा बढ़ गया है। मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को जंतर-मंतर पर सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों को भीड़ तितर-बितर करने के लिए लाठियां चलानी पड़ीं।

शिक्षा क्षेत्र में सुधार और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग को लेकर जंतर-मंतर से संसद तक मार्च निकालने वाली थी। प्रदर्शन के चलते सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने भी बड़ा कदम उठाया। DMRC ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जानकारी दी कि सोमवार को अगले आदेश तक राजीव चौक, जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे। यह फैसला विरोध मार्च को देखते हुए लिया गया है।

प्राधिकारियों ने संसद मार्ग और आसपास के इलाकों में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

सम्बंधित खबरें