124 वां नंदा देवी मेला महोत्सव 16 से 23 सितंबर तक, डीएम ने की तैयारियों की समीक्षा, स्थानीय संस्कृति, लोक परम्परा, स्थानीय, सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर दिया जोर

खबर शेयर करें -

नैनीताल। आगामी 16 सितंबर से 23 सितंबर 2026 तक नैनीताल मुख्यालय में आयोजित होने वाले 124 वें नंदा देवी मेला महोत्सव को भव्य, दिव्य और स्थानीय परम्परा एवं लोक संस्कृति के अनुरूप संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को जिला कार्यालय सभागार नैनीताल में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में पूर्व तैयारियों को लेकर विस्तृत बैठक आयोजित की गई।

बैठक में विधायक नैनीताल सरिता आर्या, राम सेवा समिति, मंदिर समिति एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि,विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में जिलाधिकारी श्री रयाल ने कहा कि नंदा देवी मेला जनपद वासियों की आस्था का प्रतीक है। इस मेले में हमारी संस्कृति, लोक कला और परम्परा की झलक स्पष्ट रूप से दिखनी चाहिए। मेले के दौरान आयोजित होने वाले सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थानीय लोक परंपरा पर आधारित होंगे। मेले में स्थानीय व उत्तराखंड की लोक संस्कृति से जुड़े लोक कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

जिलाधिकारी ने मेले को प्लास्टिक मुक्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कहीं पर भी प्लास्टिक का उपयोग नही होना चाहिए। मेले को भव्य बनाने हेतु पूरे नगर को विद्युत लाइटों से जगमगाया जाएगा। ठंडी सड़क क्षेत्र में विशेष प्रकाश व्यवस्था के लिए नगर पालिका को निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि समय से पूर्व यह कार्य कर लिया जाय। इसके अतिरिक्त जहॉं जहॉं स्ट्रीट लाइट लगाई जानी है लगा ली जाय।

बैठक में मेले की विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा कर संबंधित विभागों निर्देश दिए गए। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को पंडाल, टेंट निर्माण, स्टालों व मंच निर्माण सहित सभी व्यवस्थाओं के लिए पारदर्शी टेंडरिंग प्रक्रिया समय पर पूर्ण करने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए।उन्होंने कहा कि समय रहते यह कार्य कर लिए जाय ताकि बाद में किसी भी प्रकार की समस्या न हो । उन्होंने कहा कि श्री रामसभा स्थल,मंदिर परिसर से बाहर व मेला स्थल की सभी व्यवस्थाओं को बेहतर रखा जाय इस हेतु उपजिलाधिकारी व ईओ नगर पालिका
श्रीराम सेवा समिति के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करें।

सम्बंधित खबरें