तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने ले ली एलआईयू सब इंस्पेक्टर के पति की जान

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में एक सड़क हादसे में कारोबारी नरेश चंद्र तिवारी की मौत हो गई। घटना नवाबी रोड चौराहे के पास की बताई जा रही है, जहां वह सड़क पार कर रहे थे तभी एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि ई-रिक्शा तेज गति से आता है और सड़क पार कर रहे नरेश चंद्र तिवारी को जोरदार टक्कर मार देता है। टक्कर लगने के बाद वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत इलाज के लिए बेस हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पत्नी मीना पांडे हल्द्वानी एलआईयू सब इंस्पेक्टर के पर पर तैनात हैं। इस मामले में एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। अंतिम में पुलिस विभाग के तमाम लोग शामिल हुए। नरेश तिवारी मूल रूप से भवाली के रहने वाले थे। वह हल्द्वानी पीलीकोठी में रहते थे।

सम्बंधित खबरें