हेमकुंड साहिब में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, 2026 में टूटे सारे रिकॉर्ड

खबर शेयर करें -

उत्तरकाशी । उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध हेमकुंड साहिब यात्रा 2026 इस वर्ष नए रिकॉर्ड बना रही है। सोमवार को यात्रा के दौरान सर्वाधिक 5136 श्रद्धालु हेमकुंड साहिब पहुंचे। इसके साथ ही इस वर्ष अब तक दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या 1 लाख 28 हजार के पार पहुंच गई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 30 हजार से अधिक है।

यात्रा का बेस कैंप घांघरिया भी श्रद्धालुओं की आवाजाही से गुलजार है। होटल, धर्मशाला और अन्य सुविधाओं में भी अच्छी खासी रौनक देखने को मिल रही है।

चोटियों पर बर्फ, लेकिन यात्रा सुचारू
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के सीईओ ने बताया कि यात्रा पूरी तरह सुचारू रूप से संचालित हो रही है। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग और हेमकुंड साहिब परिसर से बर्फ हट चुकी है, हालांकि आसपास की ऊंची चोटियों पर अभी भी बर्फ मौजूद है, जिसके कारण हेमकुंड क्षेत्र में ठंड का एहसास बना हुआ है।

सम्बंधित खबरें