
पिथौरागढ़। नगर से लगे सेरा गांव में दिव्यांग जगत सिंह मेहता को रात भर बंधक बनाकर चार युवकों ने मारपीट करके बुरी तरह घायल कर दिया। उपरोक्त व्यक्ति पर धारदार हथियार से भी हमला किया गया। सेरा वार्ड के सभासद ने 112 नंबर पर काॅल करके घायल जगत सिंह मेहता को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।

पीड़ित जगत सिंह मेहता का अस्पताल में ईलाज चल रहा है। मामले में चार आरोपियों पर एफ आई आर दर्ज कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि मामले में मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है और जांच जारी है।








