नकली किताब : एक और गिरफ्तार, विभिन्न राज्यों में नकली किताबों का भंडारण और करता था सप्लाई

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर । एनसीईआरटी की नकली किताबों के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जांच में सामने आया कि आरोपी विभिन्न राज्यों में गोदाम किराए पर लेकर नकली किताबों का भंडारण, सप्लाई करता था।

एसएसपी अजय गणपति के अनुसार, 17 मार्च को किरतपुर स्थित गोदाम से नकली किताबें बरामद होने के बाद सहायक उत्पादन अधिकारी दीपक कुमार की तहरीर पर कॉपीराइट अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान बनवारीपुर रोहटा मेरठ और हाल समर गार्डन लिसाड़ी गेट मेरठ निवासी नफीस खान उर्फ राजू पुत्र यामीन खान का नाम प्रकाश में आया था।

जब जांच की गई तो पता चला कि वह मुख्य आरोपी संदीप और शाहरुख के साथ मिलकर एनसीईआरटी की नकली किताबों के लिए अलग-अलग राज्यों में गोदाम किराए पर लेकर भंडारण और सप्लाई कराता था। इस पर पुलिस ने उसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में नफीस की बेटे की भी संदिग्ध भूमिका आई है। इसकी एसआईटी जांच कर रही है।

सम्बंधित खबरें