शिक्षा विभाग हुआ अलर्ट स्कूलों के समय सारणी में किया बदलाव : हीटवेब से होने वाली परेशानियों से निजात दिलाने के लिए स्कूल समय सारणी में किया गया बदलाव

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने तेज प्रभाव से बढ़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए और छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य को स्वस्थ बनाए रखने और भीषण गर्मी के साथ ही ग्रीष्म ऋतु में हिटवेब से होने वाली परेशानियों से बचाव करने हेतु छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ साथ 15 मई तक स्कूलों के समय सारणी में बदलाव करने के निर्देश दिए।

इसमें प्रार्थना सभा का समय प्रातः 6:45 बजे विद्यालय संचालन का समय प्रातः 7:00 बजे सुनिश्चित करने के निर्देश दिए उन्होंने जनपद के शहरी क्षेत्रों के स्कूलों के खुलने व छुट्टी करने के समय सारणी में बदलाव करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि हल्द्वानी, रामनगर, कोटाबाग ब्लॉक के स्कूलों में स्कूल समय सारणी में बदलाव करने हेतु तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए।

सम्बंधित खबरें