डीएम ने किए दो उप जिलाधिकारियों के तबादले गोपाल सिंह चौहान रामनगर और प्रमोद कुमार बने हल्द्वानी के एसडीएम

खबर शेयर करें -

नैनीताल। जनपद में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने डिप्टी कलेक्टर स्तर पर अहम फेरबदल करते हुए दो अधिकारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। हल्द्वानी के सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान को रामनगर का उप जिलाधिकारी बनाया गया है। रामनगर के उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार अब हल्द्वानी के एसडीएम होंगे।

सम्बंधित खबरें