पूर्व ग्राम प्रधान से 30.50 लाख रुपये की साइबर ठगी

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। कांडा थाना क्षेत्र के महरूड़ी गांव के पूर्व ग्राम प्रधान से लाखों की साइबर ठगी हुई है। ठग ने खुद को उत्तरखंड पंचायत राज अधिकारी बताया और पेंशन से लेकर अन्य सुविधाएं दिलाने की बात की। उससे करीब 30 लाख, 50 हजार की ठगी कर ली। पीड़ित ने तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

पुलिस को दी तहरीर में महरूड़ी के पूर्व ग्राम प्रधान खुशाल सिंह पुत्र मदन सिंह ने बताया कि उनके पास कुछ दिन पहले एक व्यक्ति का फोन आया। उसने अपना का नाम कुलदीप और उत्तराखंड पंचायत राज अधिकारी बताया। कहा कि इन दिनों पूर्व ग्राम प्रधाानों का वेतनमान, दुर्घटना बीमा, एरियर पॉलिसी आदि भुगतान होना है।

इसके लिए सरकारी खाते में चार लाख जमा करने को कहा। दो लाख, 69 हजार, 175 खाते में डाले। इसके बाद उसने एनओसी लेने, आरबीआई में खाता खोलने समेत विभिन्न मदाें में 27 लाख जमा करवाए। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में साइबर सेल के जरिए जांच की जा रही है।

सम्बंधित खबरें