चोटियों पर बर्फबारी व बारिश के आसार, मैदानी क्षेत्रों में शुष्क रहेगा मौसम

खबर शेयर करें -

देहरादून । उत्तराखंड में दो दिन हुई वर्षा-बर्फबारी के बाद शनिवार को निचले इलाकों में धूप खिली।हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में अब भी कहीं-कहीं आंशिक बादल मंडरा रहे हैं और हल्की वर्षा भी दर्ज की जा रही है।

हालाकि, पिछले दो दिन की मूसलधार बारिश के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई और सुबह-शाम ठिठुरन लौट आई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं।

कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा और 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्का हिमपात हो सकता है।

मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। सोमवार को पर्वतीय क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने, झोंकेदार हवाओं के साथ बौछारें पड़ने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

सम्बंधित खबरें