गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन सक्रिय: डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने ली गैह एजेंसी के प्रबंधकों की बैठक

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में गैस की कालाबाजारी रोकने और क्षेत्रांतर्गत गैस की वस्तुस्थिति के संबंध में गैस एजेंसियों और पूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी में बैठक की गई।

बैठक में कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक के द्वारा अवगत कराया कि उनके वहां 30578 कंज्यूमर हैं। फरवरी माह में कुल 19734 कंज्यूमर को एवं जनवरी माह में 21000 कंज्यूमर को माह मार्च में 10 तारीख तक 5200 कंज्यूमर को गैस वितरित की जा चुकी है।

इसी प्रकार अन्य गैस एजेंसियों से भी पूर्ण डिटेल ली गई।
बैठक में मुख्यतः यह तथ्य प्रकाश में आया कि एसडीएमएस सॉफ्टवेयर और आइवीआरएस ऐप के ढंग से काम न करने से पिछले दो दिनों से ऑनलाइन बुकिंग में दिक्कते हो रही है। घरेलू गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए समन्वित प्रयास की आवश्यकता है।

सम्बंधित खबरें