
टनकपुर। एसपी रेखा यादव के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का धरपकड़ अभियान जारी है। इस बार पुलिस ने 14.25 ग्राम स्मैक के साथ टनकपुर के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है। आरोपी से गहन पूछताछ के बाद पुलिस स्मैक तस्करों का नेटवर्क खंगालने में जुट गई है।
कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि पूर्णागिरि राइस मिल के समीप खाली प्लाट में कुछ अचानक मारे गए छापे में वहां संदिग्ध अवस्था मे खेड़े मिले वर्मा लाइन वार्ड नंबर तीन निवासी गौरव कुमार उर्फ गुड्डू को पकड़कर तलाशी ली गई तो उसके पास से 14.25 ग्राम स्मैक बरामद हुई। बताया कि आरोपी इससे पहले भी एनडीपीएस एक्ट में जेल जा चुका है। पकड़ने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक तेज कुमार, हेड कांस्टेबल कमल कुमार व कांस्टेबल दीपक सिंह शामिल थे। एसपी रेखा यादव ने कहा है कि पुलिस नशा तस्करों की धरपकड़ कर रही है। इस अभियान में जनता की भी भागीदार जरूरी है। एसपी ने लोगों से की अपने आसपास किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखाई पड़ने पर फौरन 112 कॉल कर पुलिस को सूचित करने की अपील की है।








