हल्द्वानी आरटीओ दफ्तर में चली गोली, छत में घुसी बुलेट

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। आरटीओ कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारी की पिस्टल से अचानक गोली चलने की घटना के बाद अब पुलिस जांच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिस और फॉरेंसिक टीम आरटीओ कार्यालय पहुंचकर घटनास्थल की जांच करती नजर आ रही है।

मंगलवार को आरटीओ कार्यालय में अचानक चली गोली छत में जा घुसी थी। गनीमत रही कि गोली किसी कर्मचारी या अधिकारी को नहीं लगी और बड़ा हादसा टल गया। फायरिंग के बाद कार्यालय में अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना पर मुखानी कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए, जबकि पुलिस ने फायरिंग में इस्तेमाल पिस्टल को कब्जे में ले लिया।

आखिर क्यों चली गोली, जांच में जुटी पुलिस कार्यालय के भीतर प्रशासनिक अधिकारी की पिस्टल से गोली किन परिस्थितियों में चली, इसका अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है। आरटीओ प्रशासन गुरदेव सिंह ने बताया कि मामले की पुलिस जांच चल रही है। वहीं एडिशनल एसपी अमित कुमार के अनुसार पुलिस घटना के हर पहलू की जांच कर रही है।
फायरिंग करने वाले संबंधित कर्मचारी से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से लिखित तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर कार्रवाई कर रही है।
देखिए वायरल वीडियो, फायरिंग के बाद आरटीओ दफ्तर पहुंची पुलिस, फॉरेंसिक टीम ने की घटनास्थल की जांच।

सम्बंधित खबरें