आरक्षण और UGC के विरोध में दादरी से आंदोलन का बिगुल, 2 सितंबर को स्वर्ण समाज की बैठक

खबर शेयर करें -

नोएडा। आरक्षण और UGC से जुड़े प्रस्तावित प्रावधानों के विरोध को लेकर दादरी में स्वर्ण समाज को लामबंद करने की तैयारी तेज हो गई है। विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद ने इस मुद्दे पर व्यापक आंदोलन की रणनीति तैयार करने के लिए दादरी से अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। शनिवार देर शाम आयोजित परिषद की महत्वपूर्ण बैठक में तय किया गया कि 2 सितंबर को शाम 4:30 बजे ब्रह्मपुरी स्थित परशुराम भवन में स्वर्ण समाज की बड़ी बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में विभिन्न वर्गों के प्रबुद्ध लोगों से विचार-विमर्श के बाद आंदोलन की आगे की रणनीति और संभावित कार्यक्रमों पर निर्णय लिया जाएगा।

परिषद की बैठक में संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी पंडित पीताम्बर शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता पंडित विक्रम शर्मा ने की, जबकि संचालन मास्टर परमानंद शर्मा ने किया। बैठक का आयोजन विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद के प्रस्तावित जिलाध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानाचार्य पंडित रामदत्त शर्मा के आवास पर किया गया।

सम्बंधित खबरें