स्कूटी चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन स्कूटियां बरामद

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने एक शोरूम से चोरी की गई तीन स्कूटियां बरामद कर ली है। पुलिस ने बताया कि 12 दिसंबर.2025 को वादी जेश बंसल पुत्र महावीर प्रसाद निवासी 17 गल्ला मण्डी रूद्रपुर गल्ला मण्डी रूद्रपुर ऊधमसिंह नगर द्वारा अपने प्रतिष्ठान बालाजी मोर्टस रामपुर रोड़ हल्द्वानी से तीन स्कूटी एक्टिवा जिनका चेचिस नं० क्रमशः 1-ME4JK361LSD196505, 2-ME4JK431JSG010119, 3 ME4JK363DSW002651 गायब होने के संबंध में दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर न0 406/25 धारा 305 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

चोरी की घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिसअधीक्षक डॉo मंजूनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस द्वारा संज्ञान लेते हुए चोरी की घटनाओं का शीघ्र अनावरण तथा संलिप्तों की गिरफ्तारी के सख्त दिशा निर्देश दिये गये। इस आदेश के क्रम में मनोज कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी अमित कुमार सैनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा विजय सिंह मेहता, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन के उपरान्त 14 दिसंबर को हल्द्वानी क्षेत्र से अभियुक्त हिमांशु पुत्र विनोद निवासी जेके पुरम थाना मुखानी जनपद नैनीताल, मूल निवासी सी-426 नन्दग्राम, थाना नन्दग्राम जिला गाजियाबाद, उ०प्र० उम्र 23 वर्ष को मय चोरी किये गये तीनों वाहन स्कूटी सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियुक्त से बरामद किये गये वाहनों के आधार पर अभियोग में धारा 317 (2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी।

अभियुक्त हिमांशु पुत्र विनोद निवासी जेके पुरम थाना मुखानी जनपद नैनीताल, मूल निवासी- C-426 नन्दग्राम, थाना नन्दग्राम जिला गाजियाबाद का निवासी है।अभियुक्त से तीनों स्कूटी सफेद रंग की एक्टिवा जिसका चेसिस नं0 ME4JK361LSD196505
नीले रंग की स्कूटी जिसका चेसिस नं0 ME4JK431JSG010119 ग्रे रंग की स्कूटी जिसका चेसिस नं0 ME4JK363DSW002651 बरामद की गई। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है। गिरफ्तारी व बरामदगी टीम में उप निरीक्षक मनोज कुमार चौकी प्रभारी टीपीनगर, हेड कांस्टेबल दिगम्बर सनवाल कोतवाली हल्द्वानी, सीपी अनिल टम्टा कोतवाली हल्द्वानी, कांस्टेबल युगल मिश्रा- कोतवाली हल्द्वानी शामिल थे।

सम्बंधित खबरें