
हल्द्वानी। जवाहर ज्योति हल्द्वानी की प्रधानाचार्य अनिता पाठक के बेटे मेजर शिवांक पाठक को सेना मेडल ( गेलेंट्री) से सम्मानित गया है। 8 वीं बटालियन राष्ट्रीय रायफल मद्रास रेजिमेंट के मेजर शिवांक पाठक ने आपरेशन रॉक में टीम कमांडर के रूप में अक्तूबर 24 में असाधारण सामरिक कौशल और अदम्य साहस का परिचय देते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया।

इंटेलिजेंस एजेंसीज से मिली सूचना के मुताबित उन्होंने लाइन ऑफ कंट्रोल के पास एक एंबुश लगाया एवं तब तक धैर्य एवं पराक्रम बनाए रखा जब तक आतंकवादी उनसे 10 मीटर की दूरी तक पहुंचे। उन्होंने नज़दीक से आतंकवादियों को मार गिराया। अपनी टीम को बिना नुकसान के आतंकवादियों के शवों को भी निकाल लाए। अदभुत शौर्य ,निस्वार्थ सेवा एवं अपनी जान की परवाह न करते हुए कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए उनको मेजर शिवांक पाठक को सेना मेडल (गेलेंट्री) से नवाजा गया है।
शिवांग अभी जम्मू कश्मीर में पोस्टेड हैं। शिवांश के पिता स्व आर पी पाठक जो कि रा0उ0मा0वि0 धोलाखेडा से प्रधानाचार्य के पद से रिटायर हुए। लेकिन इस जून में निधन हो गया था। वर्तमान में शिवांक का परिवार निर्मला कॉन्वेंट हल्द्वानी के नजदीक रहता है। शिवांग को पुरस्कृत किए जाने पर शिक्षक नेता नवेंदु मठपाल,महेश बवाड़ी,विनोद जीना,उमेश तिवारी,मोहन सिंह,दिनेश कर्नाटक,सुरेश उप्रेती,कंचन जोशी ने खुशी व्यक्त की है।








