अंतरराष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल के छात्र राज सूर्यवंशी ने किया भारत का प्रतिनिधित्व

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल के कक्षा 12 के छात्र राज सूर्यवंशी ने हाल ही में यूरोप के चेक गणराज्य में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर विद्यालय और देश का नाम रोशन किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में दुनिया भर के प्रतिभाशाली निशानेबाजों ने भाग लिया।

राज सूर्यवंशी ने 10 मीटर, 25 मीटर और 50 मीटर शूटिंग स्पर्धाओं में हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए 7वां स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि वे भविष्य में भारत के लिए एक मजबूत खिलाड़ी बन सकते हैं।

विद्यालय परिवार, शिक्षकों और अभिभावकों ने राज सूर्यवंशी की इस सफलता पर गर्व व्यक्त किया है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

सम्बंधित खबरें