हल्द्वानी: रामलीला ग्राउंड ‘शुद्धीकरण’ मामले में FIR की मांग को लेकर धरना जारी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी । रामलीला ग्राउंड, हल्द्वानी में तथाकथित शुद्धीकरण करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग पर विभिन्न संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से बुधपार्क हल्द्वानी में अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन भी जारी रहा

वक्ताओं ने कहा कि, यह बेहद शर्मनाक है कि जिस घटना का स्वतः संज्ञान लेते हुए नैनीताल जिले के डीएम और एसएसपी को स्वयं ही मुकदमा दर्ज कर देना चाहिए था उसके लिए धरना देना पड़ रहा है। .ऐसा प्रतीत होता है कि नैनीताल जिले का पुलिस प्रशासन संवैधानिक दायित्व के आधार पर नहीं बल्कि भाजपा सरकार के दबाव में काम कर रहा है।

धरने के माध्यम से पुनः मांग उठाई गई कि रामलीला ग्राउंड, हल्द्वानी में तथाकथित शुद्धीकरण करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी की जाय, अन्यथा अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।

आज के धरने में भाकपा माले नैनीताल जिला सचिव डॉ कैलाश पाण्डेय, अम्बेडकर मिशन के अध्यक्ष जी आर टम्टा, एडवोकेट अंजू राज, बी एल आर्य, प्रवीण आर्य, मूल निवासी संघ राज्य प्रदेश संगठन सचिव आर पी गंगोला, गोविंद राम गौतम, किसान महासभा बागजाला के सचिव वेद प्रकाश, आइसा नेता आकाश भारती, दीपक चनियाल, आर आर लोहिया, भीम आर्मी जिलाध्यक्ष नफीस अहमद खान, सुषमा, बिमला, भीम प्रकाश, गोपाल राम ग्वासीकोटी, एन पी ग्वासीकोटी आदि शामिल रहे।

सम्बंधित खबरें